Actor Prem Sharma : Chaat stall to Bollywood

 


फिल्मी चाणक्य निकला अपने अगले इंटरव्यू की तरफ और अगले इंटरव्यू में उन्होंने मुलाकात की टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रेम शर्मा से प्रेम शर्मा की कहानी शुरू होती है आगरा से किच्छा और किच्छा से माया नगरी मुंबई की ओर प्रेम शर्मा का बचपन बहुत दुख भरा रहा उनके पिताजी एक चार्ट का स्टॉल लगाते थे जिसका नाम था Agra chat catters 10 - 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग का कीड़ा जाग उठा था किच्छा में रहते ही प्रेम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की उन्होंने अपनी पहली फिल्म मिस से डेब्यू किया प्रेम बताते हैं कि वह फिल्म उनकी उनके शहर किच्छा में लगी थी उस फिल्म में उनका सीन तो बहुत था लेकिन एडिटिंग में उनका सीन काट दिया गया और वह पूरी फिल्म में सिर्फ एक जगह नजर आए होली के सीन में एक तरफ जहां पहली फिल्म उनके अपने शहर में रिलीज होने की खुशी थी तो वहीं दूसरी ओर इस बात का दुख भी था कि उनकी पहली फिल्म में ही उनका सीन सिर्फ उनके दोस्त के कहने पर काट दिया गया प्रेम बहुत ही गरीब घर से थे

लेकिन कहीं ना कहीं उनके मन में यह भी बात थी कि उनको बड़े शहर में जाकर अपनी एक नाम और अपना एक पहचान बनाना है एक्टिंग में काम करना है 2006 या 7 के आसपास में वह पहुंच गए सपनों की नगरी मुंबई जहां उन्हें शुरुआती दिनों में तो कुछ काम नहीं मिला लेकिन धीरे-धीरे जब उनका समय मुंबई में ज्यादा समय बीतता गया वैसे हुए से उनको काम मिलता गया उनकी पहली म्यूजिक एल्बम अनूप जलोटा जी की म्यूजिक थी अनूप जलोटा जी के गाए हुए गाने पर उन्होंने अभिनय किया जिसके लिए उनको मेहताना ₹1000 दिया गया

 प्रेम शर्मा का सिक्का चल निकला था उसके बाद वह बहुत सारे टीवी शोस भोजपुरी फिल्मों में नजर आने लगे जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं साईं तेरे दर पर, चिड़ियाघर, तुम्हारी पाखी और भोजपुरी फिल्म प्रीतिया तोहार, महादेव, परवेज मुशर्रफ, एक घर बनाऊंगा इत्यादि टी वी शो व फिल्मे की।  तो चलिए मिलते हैं आज प्रेम शर्मा से हमारे फिल्मी चाणक्य के शो दास्तान ए स्ट्रगल में.....




Comments

Popular posts from this blog