आगामी फीचर फिल्म एनजीओ की शूटिंग कंप्लीट टीएलवी फिल्म्स व जीडब्ल्यू एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फीचर फिल्म एनजीओ की शूटिंग आज खत्म हुई अंतिम दिन आइटम सॉन्ग के नाम रहा इस फिल्म के निर्देशक दीपक गौतम चंदन गौतम के साथ लगभग 20 लोगों का कास्ट एंड क्रु भी अंतिम दिन उपस्थित रहा आइटम सॉन्ग का सारा बागडोर संभाले हुए थे कोरियोग्राफर बृजेश जोगी( हनी रॉकर डांस एकेडमी) व आइटम गर्ल के रूप में अपनी डांस का हुनर बिखेर रही थी प्रियंका बहुत जल्द यह फिल्म आप लोगों के मध्य होगी अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आप लोगों पर अपनी कितनी अमिट छाप छोड़ पाती है आपको बता दें इस फिल्म को उत्तराखंड के तमाम जगह पर फिल्माया गया है जैसे- रुद्रपुर, किच्छा, काली नगर, जयनगर, संजय वन, अमृतपुर इत्यादि स्थानों पर इसकी शूटिंग की गई है इस फिल्म में बतौर प्रड्यूसर अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं सरफराज खान, अनीता सिंह, एनी गौतम और बतौर कलाकार संजय शाह, रेनू मौर्य, अजय चंद्रा, सुभान खान, बबलू सागर, एनी गौतम इत्यादि अन्य कलाकार