भाजपा के समर्पित व समर्थित कद्दावर नेता दिलीप सिंह मक्कड़ से सुनिए भाजपा के कार्यकाल की कहानी उन्हीं की जुबानी | Filmi Chanakya | Deepak Goutam | Chandan Goutam


आज मैं जिस शख्स से आपको रूबरू कराने वाला हूं वह है रुद्रपुर सिंह कॉलोनी के निवासी श्री दिलीप सिंह मक्कड़ जोकि बीजेपी के समर्पित व समर्थित वरिष्ठ नेता है जिन्होंने समय-समय पर लोगों के हित के लिए आवाज उठा कर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है इस इंटरव्यू में भी उन्होंने बहुत सारे मुद्दे उठाए हैं जैसे कि कोरोना, निजीकरण, किसान आंदोलन और ऐसे बहुत सारे मुद्दों पर उन्होंने बात की है और इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनका मानना यह है कि वह बीजेपी के लिए समर्पित तो है लेकिन उससे पहले वह लोगों के हित लिए समर्पित है|
 कोरोना के मुद्दे पर उन्होंने यह कहा कि हमें बिना किसी भेदभाव के साथ वैक्सीन लगवाना चाहिए और जो लोग असमर्थ हैं वैक्सीन सेंटर जाने में उनकी मदद करनी चाहिए उन्हें वैक्सीन सेंटर पहुंचाने में और साथ ही साथ इस समय पर लोगों की जितनी ज्यादा मदद हो सके उतनी ज्यादा मदद करनी चाहिए और साथ ही साथ उन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दामों पर भी बात करी है और इस इंटरव्यू में उन्होंने देश को आईना दिखाने की कोशिश की है और बीजेपी समर्थित होने के बावजूद उन्होंने सही को सही और गलत को गलत कहा है इस इंटरव्यू का वीडियो  प्रसारण यूट्यूब चैनल फिल्मी चाणक्य पर शाम 5:00 बजे देख सकते हैं इस इंटरव्यू में दीपक गौतम रूबरू होंगे दिलीप सिंह मक्कड़ जी से और इस इंटरव्यू को आप तक लाने का काम करेंगे चंदन गौतम वॉइस इंटरव्यू के मीडिया पार्टनर हैं अमन सिंह व जी वार्ता तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं |

                                 -  दीपक गौतम व चंदन गौतम 


Comments

Popular posts from this blog