बाजपुर में विशाल कंबोज की नकाबपोशो द्वारा डंडों से पीटकर की गई हत्या
बीते बुधवार को बाजपुर में कुछ नकाबपोशो के द्वारा विशाल कंबोज की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई आपको बता दें विशाल पेशे से एक फोटोग्राफर है जो कि अपने कार से बाजपुर के मुंडिया तिराहे से गुजर रहे थे कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उनको कार से उतारकर और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई कारण पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है कुल 7 लोगों की उपस्थिति थी जिसमें से पुलिस के द्वारा दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं व बाकी पांच के खोज के लिए पुलिस के द्वारा दबिश जारी है पास में लगी सीसीटीवी में विशाल कंबोज को पीटते हुए साफ साफ दिखाई दे रहा है पुलिस यह यकीन दिला रही है कि बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा होगा आपको बता दें सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला मुड़िया चौराहा आज इस घटना से काफी आहट में है.

Justice for Vishal vrr 😥😥🙏
ReplyDelete