नारियल तोड़कर देवीलाल ने किया गाने का मुहूर्त

आज दिनांक 5 जून दिन रविवार को मेट्रोपोलिस मॉल में एक आगामी सॉन्ग का मुहूर्त के बाद फिल्मांकन किया गया जिसके मुहूर्त के लिए मेट्रोपोलिस मॉल रुद्रपुर के मैनेजर देवीलाल ने नारियल तोड़कर यूनिट के साथ मुहूर्त कर शुभारंभ किया यह गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा बतौर डायरेक्टर प्रेम शर्मा अपने पुत्र यश शर्मा को इस गाने के माध्यम से लोगों के बीच लांच कर रहे हैं इसके फिल्मांकन के लिए मशहूर डीओपी व डायरेक्टर चंदन गौतम को बुलाया गया गाने के फिल्मांकन के दौरान डायरेक्टर व एक्टर दीपक गौतम मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रफत अब्बास अली व बतौर कलाकार यश शर्मा संजना रुद्रांश सिंह मशहूर वेब सीरीज व फिल्म प्रोड्यूसर अनीता सिंह व मेट्रोपोलिस के मॉल के मैनेजर देवीलाल उपस्थित रहे अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सॉन्ग लोगों को अपनी ओर कितना आकर्षित करता है...

Comments

Popular posts from this blog