छात्रा उपाध्यक्षा केसु दास की जीत के चाणक्य बने पार्षद बबलू सागर


हाल ही में महाविद्यालय रुद्रपुर छात्र संघ के चुनाव का परिणाम घोषित हुआ जिसमें छात्रा उपाध्यक्षा पद पर केसु दास ने अपने प्रतिद्वंदी दिव्या चौहान के सामने 563 वोटों से अपनी जीत दर्ज कराई आपको बता दें पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि केसू दास के सर पर विजय मुहर लग जाएगी और यह कयास इसलिए भी आम था क्योंकि छात्र संघ व रुद्रपुर राजनीति के चाणक्य के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले पार्षद बबलू सागर का समर्थन केसु दास को था इसको देख कहीं सभी राजनीतिक रणनीति कार यह अंदाजा पहले से लगा चुके थे कि केसु दास विजय होंगी और यह सत्य भी साबित हुआ केसु दास ने अपने बातचीत के दौरान बताया कि अब वह जीत का सेहरा पहन चुकी है और उनकी कुछ मुख्य बिंदु हैं जिन पर वह काम करना चाहती हैं सर्वप्रथम महाविद्यालय में शौचालय संबंधित समस्या है जिसको लेकर वह कई शौचालय बनवाना चाहती हैं, पोस्ट ग्रेजुएशन m.a. साइकोलॉजी से क्लासेस शुरू हो जाए कुछ मुख्य बिंदु को लेकर वह काम करना चाहती हैं अब आने वाला समय ही बताएगा कि उनके द्वारा यह प्रयास कितना रंग लाता है और क्या पार्षद बबलू सागर की रणनीति भी इन सभी बिंदुओं को पूर्ण करने में केसु दास के लिए कितनी कारगर साबित होती हैं



 


Comments

Popular posts from this blog