शक्ति फार्म के संजय बाछाण आगामी फीचर फिल्म एनजीओ में बतौर मुख्य कलाकार नजर आएंगे

TLB Films व GW Entertainment के बैनर तले बनी  फिल्म एनजीओ आप लोगों के मध्य बहुत जल्द नजर आएगी यह फिल्म पलायन, राजनीतिक समीकरण, एनजीओ, और लव ट्रायंगल का मिश्रण है जिस में अहम भूमिका में उत्तराखंड के रुद्रपुर,  शक्ति फार्म, काली नगर, हल्द्वानी के स्थानीय कलाकार अपनी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं जिसमें संजय  बाछाण, रेनू मौर्य, एनी गौतम, दीपक गौतम, चंदन गौतम, सुभान खान, सरफराज खान, संजय शाह, नारायण शाह, सबाहत हुसैन खान इत्यादि लोग अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं इस फिल्म बतौर प्रोड्यूसर एनी गौतम, सरफराज खान, अनीता सिंह है वही बतौर लेखक लकी भट्ट है निर्देशक के रूप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं दीपक गौतम चंदन गौतम दीपक गौतम  से बातचीत के दौरान यह ज्ञात हुआ कि यह फिल्म तीन कहानियों का समावेश है जिसमें शक्ति फार्म के संजय बाछाण मुख्य भूमिका में है आपको बता दें संजय बतौर प्रड्यूसर एक्टर अब तक लगभग 4 से 5 फिल्में कर चुके हैं वैसे तो संजय बिजनेस व राजनीति की दुनिया का जाना माना नाम है लेकिन कला व संस्कृति के प्रति लगाव ही उनको फिल्मी दुनिया से जोड़ें रखता है बहुत जल्द यह फिल्म  कई ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आप लोगों के मध्य कितना अच्छा छोड़ पाती है

Comments

Popular posts from this blog