फिल्मी चाणक्य में मुलाकात करेंगे जाने-माने एक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह राठौर से
मुंबई में फिल्मी चाणक्य का सिलसिला बददस्तूर जारी है इसी सिलसिले में फिल्मी चाणक्य एक ऐसे शख्सियत की तलाश में लग गया जो आप लोगों को एंटरटेनमेंट लाइन से रूबरू करा सके मोटिवेट कर सके फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई से वाकिफ करा सके और यह सिलसिला जा रुका टीवी में क्राइम शो, सीरियल्स, वेब सीरीज व ऐड कमर्शियल के माध्यम से अपने एक्टिंग हुनर का लोहा मनवाने वाले इंदौर के अनिरुद्ध प्रताप सिंह राठौर से जिन्होंने टीवी में तमाम शो जैसे- क्राइम पेट्रोल 2.0, जुर्म और जज्बात, क्राइम वर्ल्ड इत्यादि कामों से अपनी पहचान बनाने वाले सबके दुलारे अनिरुद्ध प्रताप सिंह जिन्होंने फिल्मी चाणक्य के शो दास्तान ए स्ट्रगल विद फिल्मी चाणक्य में अपने संघर्ष से लेकर सफलता के दौर को बखूबी परोसा इस पूरी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद किया, प्रॉपर्टी एजेंट, डूबते हुए बिजनेस करियर को याद किया, एक सफल वकालत के कैरियर को बताया और वकालत के साथ-साथ एक्टर बनने के बारे में भी बताया बताया कि कैसे इंडस्ट्री में सफलता हासिल की जाती है, फ्रॉड कैसे होता है कैसे लोग अपने आप को ' बी 'ऑप्शन ना देकर बर्बाद करते हैं, अपने आप को मुंबई में बर्बाद कर लेते हैं क्यों सोर्स आफ इनकम जरूरी है, इन सभी बातों पर चर्चा करते नजर आएंगे अनिरुद्ध प्रताप सिंह राठौर इस रविवार फिल्मी चाणक्य पर शाम 5:00 बजे हर बार की भांति कैमरे के पीछे का कमान संभाला है चंदन गौतम ने अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यह इंटरव्यू आप लोगों के मध्य अपनी कितनी छाप छोड़ पाता है..l

.jpg)
Comments
Post a Comment