मिलिए बालाजी टेली फिल्म के डायरेक्टर जसवीर सिंह भाटी से
सप्ताह का अंत फिर नजदीक हुआ और इसी अंत के साथ फिल्मी चाणक्य जा पहुंचा बालाजी टेलिफिल्म के डायरेक्टर जसबीर सिंह भाटी के पास जिन्होंने बालाजी के कई सीरियल को डायरेक्ट किया है जैसे- कुसुम, यह उन दिनों की बात है इत्यादि साथ ही बॉलीवुड में भी डायरेक्शन में हाथ आजमाया है जैसे- युवा , Bhouri फिल्मों के माध्यम से अपना लोहा मनवाया है बातचीत के दौरान पता चला कि कैसे जसवीर सिंह भाटी दिल्ली से मुंबई लेखक बनने आए थे और डायरेक्टर बन गए वर्तमान में सिनेप्राइम ओटीटी के प्रोग्रामिंग हेड भी है जिंदगी से जद्दोजहद बालाजी के डायरेक्टर और फिर अचानक बालाजी छोड़कर फिल्मों में काम करने का फैसला लेना आश्चर्यचकित करता है बातचीत के दौरान जसवीर सिंह भाटी ने बताया कि मुंबई में रहना अपने आप में एक जश्न है मुंबई छोड़ने के नाम पर उन्होंने कहा मुंबई आना आपके हाथ में है और मुंबई से जाना सिर्फ मुंबई के हाथ में इस पूरे इंटरव्यू में उन्होंने बहुत ही बारीकी से मुंबई को टेलीविजन इंडस्ट्री को बालाजी को और बॉलीवुड को प्रदर्शित किया है अब देखना दिलचस्प होगा कि यह इंटरव्यू आप लोगों के मध्य कितना अमिट छाप छोड़ पाती है इस रविवार दास्तान ए स्ट्रगल विद फिल्मी चाणक्य में मुलाकात करेंगे जाने-माने टीवी व फिल्म डायरेक्टर जसवीर सिंह भाटी से दीपक गौतम के साथ फिल्मी चाणक्य पर
Comments
Post a Comment