मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा रहे हैं श्रीकांत राठौर
किच्छा श्रीकांत राठौर एक फरिश्ते की तरह उभर कर सामने आ रहे हैं किच्छा के तमाम मोतियाबिंद से परेशान लोगों का फ्री में ऑपरेशन करा रहे हैं श्रीकांत राठौर श्रीकांत राठौर ने बताया कि वर्तमान में जितने भी मोतियाबिंद से प्रभावित लोग हैं उनको बिना किसी पैसे के अर्थात फ्री में उनके व उनकी टीम के द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जा रहा है वह आह्वान कर रहे हैं कि जिस किसी को भी मोतियाबिंद आंखों की समस्या है
वह एक बार उनसे जरूर मिले वह जो हो सकेगा मदद के लिए तैयार हैं आपको बता दें कि श्रीकांत राठौर समय-समय पर समाज सेवा के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन में उनके द्वारा तमाम पैकेट बांटे जा रहे थे जिसमें पका हुआ खाना प्रत्येक घर तक पहुंचाया जा रहा था वह उनके निवास स्थान पर भी जो जा रहा था उसको खाना मुहैया कराया जा रहा था इस तरह से श्रीकांत राठौर विगत 20 वर्षों से समाज के प्रति जुझारू रूप से सेवा प्रदान कर रहे हैं
Comments
Post a Comment