जीवन के कल्याणार्थ के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूरी-चुघ


 जीवन के कल्याणार्थ के लिए  श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूरी-चुघ


भागवत कथा के दौरान चुघ ने की बच्चियों को शिक्षित करने की अपील


रुद्रपुर। वार्ड 22 स्थित स्वतंत्रता सेनानी एकराम आर्य पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि 

जीवन के उद्धार के लिए सभी मनुष्य को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए, इसके श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने श्री भागवत कथा के आयोजन कर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा आम जनता के  कल्याणनार्थ यह बहुत बड़ा कार्य किया गया है,इसके लिए पूरी आयोजन कमेटी बधाई की पात्र हैं। अपने संबोधन के दौरान श्री चुघ ने  श्री भागवत कथा का श्रवण करने आये श्रद्धालुओं को बच्चियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि आज भी कई ऐसे अभिभावक हैं जो अपनी बच्चियों को शिक्षा नहीं देते या बीच में ही उनकी पढ़ाई बंद करवा देते है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी बच्चियों को खूब पढ़ाने-लिखाने की अपील की। इस मौके पर आयोजन कमेटी के सदस्यों द्वारा श्री चुघ को माला व पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व श्री चुघ ने व्यास गद्दी पर विराजमान श्री राजवीर शास्त्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। व्यास गद्दी पर विराजमान राजवीर शास्त्री जी द्वारा भागवत कथा के पांचवें दिन श्री कृष्ण के जन्म की लीला का सुंदर वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगल गीत एवं भजन गाकर खुशियां मनाई गई।






कथा के दौरान यगपति लालता प्रसाद, सुदामा कोली, चन्द्रपाल कोली, सुरेन्द्र कोली, रवि कोली, रामू कोली, गनपत कोली, इन्दल कोली, मुकेश कोली, सतीश कोली, रवि कोली, रंजीत कोली, रोहित कोली, राहुल कोली, संजय कोली, मिंटू कोली, सन्नी सागर, अरूण कोली, बंटी कोली, अंकित दिवाकर, साहिल सागर, सुमित सागर, अनिल कोली, भूपेन्द्र कोली, धर्मवीर कोली, सुनील कोली, महेश कोली,निरंजन कोली आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog