मिलिए फिल्म यमला पगला दीवाना-1 के एक्टर बंटी भाई से.....

पुनः सप्ताह का अंत हुआ और अंत के साथ ही फिल्मी चाणक्य ने अपने शो दास्तान ए स्ट्रगल विद फिल्मी चाणक्य के 100 एपिसोड कंप्लीट कर फिल्मी चाणक्य के जर्नी में एक नवीनतम इतिहास रचा और इसी इतिहास के साथ जिम्मेदारियों का बोझ भी फिल्मी चाणक्य के कंधे पर बढ़ गया क्योंकि अब पुनः शुरुआत करना है 101 से और ऐसे शख्सियत आपके मध्य रूबरू कराना है जोकि आप सभी को मोटिवेट कर सकें इंस्पायर कर सके अपने तजुर्बे से आपके कठिनाइयों भरे सफर को कम कर सकें और आपके समय को बर्बाद होने से भी बचाएं इसी कड़ी में फिल्मी चाणक्य निकल पड़ा अपने नए इंटरव्यू की तलाश में और यह तलाश जा रुका बॉलीवुड में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले बंटी भाई के पास आपको बता दें बंटी भाई महज 17 साल की उम्र में मुंबई पहुंच गए बिना किसी जान पहचान के काम ढूंढना शुरू किया और फिर जूनियर आर्टिस्ट से शुरुआत हुई बीच में खर्चा पानी चलाने के लिए कास्टिंग कोऑर्डिनेटर का भी काम किया और साथ ही पुनः एक्टिंग में भी काम को तलाशते रहे और इसी के मध्य उन्होंने तमाम फिल्में कर डाली जैसे- तिरंगा, सौगंध गीता की, यमला पगला दीवाना-1,हवाएं, पत्थर और पायल, वह हम सभी का बचपन का पसंदीदा टीवी धारावाहिक शक्तिमान जैसे तमाम फिल्म व टीवी सीरियल में काम किया तो मिलते हैं इस रविवार को बंटी भाई से वह जानेंगे उनके संघर्ष के दिनों के बारे में उनके कामयाबी के दिनों के बारे में बड़े स्टार्स के साथ उनके उठने बैठने के बारे में और अब उत्तराखंड मैं उनके द्वारा बतौर निर्देशक एक नई शुरुआत के बारे में जिनसे तमाम उत्तराखंड कलाकार वासियों को एक मंच मिलेगा तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं दास्तान ए स्ट्रगल विद फिल्मी चाणक्य दीपक गौतम के साथ...


Comments

Popular posts from this blog