रुद्रपुर शहर के मशहूर एंकर/ सिंगर पर दिनदहाड़े हमला

बीते 16 अगस्त को रुद्रपुर के प्रख्यात सिंगर/ एंकर पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया प्रख्यात एंकर विजय गुप्ता अपने कुछ कार्यों को निपटा कर अपने घर की ओर आ रहे थे तभी कुछ छिपे हुए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया बात यह था कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला था और 15 अगस्त को उनके द्वारा हमलावरों को चेताया गया था कि आप लोग ऐसा काम ना करें और मेरी बेटी को परेशान ना करें परंतु हमलावरों ने यह सब ना देखते हुए 16 अगस्त को विजय गुप्ता पर हमला बोल दिया जिससे उनके सिर पर काफी चोट आ गया उनको सर पर  भी डंडों से मारा गया उन्हें तब तक मारा गया जब तक वह अर्ध मृत जैसे नहीं हो गए उसके बाद उनके द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल किया गया परंतु किसी भी तरीके से कोई पुलिस का व्यक्ति वह नहीं पहुंचा फिर उनके द्वारा कुछ मीडिया संस्थानों को फोन किया गया कवरेज हुई तब जाकर कहीं पुलिस ने सुध ली अब बात यह है कि अगर पुलिस का इस तरीके का रवैया रहा तो आम जनमानस को सुरक्षा कौन देगा ऐसे ही बेखौफ लोग बहन बेटियों को छेड़ते रहेंगे और विरोध करने पर मार पिटाई करेंगे विजय गुप्ता के द्वारा बताया गया कि यह पूर्ण एक षड्यंत्र के तहत मेरी बेटी को बदनाम करने के लिए उनके पड़ोसियों के द्वारा यह सब किया गया विजय गुप्ता अभी रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं वह पूर्ण रूप से घायल हैं उनकी पसलियां भी टूट गई है सिर पर चोट है पूरे शरीर पर जख्म है पुलिस के द्वारा अनदेखी भी हुई यह सब एक आश्चर्य जनक है.....


Comments

Popular posts from this blog