देश के महान रक्षक के रूप में हमेशा याद रहेंगे सीडीएस जनरल रावत-  चुघ

 रुद्रपुर  -  गत दिवस तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित देश के 12 वीर सैनिकों के हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने इस हादसे में  सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी मृतक वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

 उन्होंने कहा कि थल सेनाध्यक्ष के रूप में सीडीएस जनरल स्व. रावत ने देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी और उसके पश्चात सीडीएस जनरल पद पर रहते हुए भी उन्होंने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि देश स्व. रावत सहित सभी मृतक सैनिकों द्वारा देश  रक्षा के लिए की गई सेवाओं को कभी नहीं भुला पायेगा। श्री चुघ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड राज्य ने देश को सीडीएस जनरल एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष विपिन रावत जैसे कई महान योद्धा देश सेवा के लिए दिए जिस पर समस्त राज्य वासियों को हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने कहा देश के युवाओं को सीडीएस जनरल स्व. रावत द्वारा अपना जीवन देश की रक्षा के लिए समर्पित करने की भावना से प्रेरित होकर स्वयं को भी देश सेवा के प्रति समर्पित करना चाहिए यही युवाओं की उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Comments

Popular posts from this blog