रूद्रपुर। ग्राम बिन्दुखेड़ा में मुख्य मार्ग से जोगेन्द्र सिंह के घर तक सीसी मार्ग निर्माण का विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत लोकार्पण किया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्ष स. सवर्ण सिंह ने की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जायेगा। श्री ठुकराल ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। रूद्रपुर विधानसभा को माॅडल के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण होना हुआ है। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित के कार्यों के लिए खुलकर धन खर्च किया जा रहा है। सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को थमने नहीं दिया। वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को यु( स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है। श्री ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरबाज सिंह, कुलवंत सिं,ह जोगेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिं,ह मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह, अमनदीप सिंह, मलकीत सिंह, अमरीक सिंह, सोनू सिंह, बलविंदर सिंह,दर्शन सिंह,जरनैल सिंह, अमरजीत सिंह, जीत सिंह, रोशन सिंह, कुलदीप सिंह, अमनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, संदीप सिंह, पिंटू सिंह, जागीर सिंह, नीत सिंह, अमरजीत सिंह, राजा सिंह,सुखवंत सिंह, बाबी सिंह, कमलजीत सिंह,प्रीतम सिंह, रंजीत सिंह, मलकीत सिंह,गोल्डी सिंह,हरनेक सिंह, कृपाल सिंह,अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment