आज दिनांक 26/12/21 सितारगंज के ग्राम शहदौरा में विवेकानंद जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय हितकारी परोपकारी मुहिम के


 अंतर्गत स्वामी विवेकानंद नि: शिल्क शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसका संचालन समाज सेविका नीतू गंगवार करेंगी संस्था के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा हम स्वामी विवेकानंद जी के विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए mकटिबद्ध हैं हमारा है यही उद्देश्य सुरक्षित शिक्षित रहे मेरा देश आज भारतीय संस्कृति सभ्यता विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है बच्चों को भारतीय रीति रिवाज से अवगत कराना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए हमें स्वाम

विवेकानंद जी सहित भारत के सभी महापुरषों के बारे मैं पढ़ाना हो होगा हमारे महापुरषों के त्याग तपस्या को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में दिन रात एक करना होगा ताकि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी मजबूत होकर देश को विश्व गुरू बनाने में अपन सर्वस योगदान देने में तानिक भी संकोच न करे आज देश नैतिक मूल्यों के पतन से जूझ  रहा है आध्यात्मिक ज्ञान विलुप्त हो रहा है हम सबको नित दिन अपने अमूल्य समय में से एक घंटा संस्था को देना है यह समय आप तमाम सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दे सकते हैं ताकि

 स्वामी विवेकानंद जी के उद्देश्य की पूर्ति हो सके राजा ठाकुर ने नीतू गंगवार को स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तक भेंट कर   सम्मानित किया बच्चों में खासा उत्साह देखा गया बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए राजा ठाकुर जी द्वारा बच्चो को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई इस मौके पर नीतू गंगवार, संजय विश्वास, दिनेश मंडल, दिनेश राय, गुनगुन, प्रीति मंडल, आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog