रूद्रपुर।
विधायक राजकुमार ठुकराल ने रम्पुरा में पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होनंे समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आहवान किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है आज देश की जनता इस बात का अच्छी तरह समझ चुकी है। केन्द्र में पिछले छह वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम करके जनता के बीच अपनी मजबूत छवि बनायी है। धारा 370, 35ए, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे जटिल मुद्दों का समाधान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति से ही संभव हुआ है। भाजपा के शासन काल में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान कायम की है। दुनिया की निगाहें आज भारत की ओर है। कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ा गया है। उत्तराखण्ड की धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक ठुकराल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर िसंह धामी ने उत्तराखण्ड को विकास के शिखर तक पहुंचाने का काम किया है। महज चार माह के शासन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक घोषणाएं करके जनता का दिल जीता है।
सिर्फ घोषणाएं नहीं हुई बल्कि उनके शासनादेश भी जारी हुए हैं। रूद्रपुर में नजूल भूमि की जटिल समस्या का भी समाधान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत हुआ है। विकास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। अंदरूनी कलह के चलते आज कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त होने जा रहा है। इस दौरान सतपाल सिंह, राम किशन कोली, त्रिलोचन सिंह, लाल बचन सिंह, प्रसादी लाल कोली, सतनाम सिंह, अऽिल भटनागर, अजय सिंह, अंकित सिंह, विकास शर्मा, बिट्टðू शर्मा, देवेश कुमार, बबलू सागर, सूरज कोली, महेन्द्र, वीर सिंह, सुऽदेव सिंह, गणेश पाल, पाती राम, रामभरोसे, हरपिंदर सिंह, लवजीत सिंह, धीरज कुमार, गोपाल, महेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, चन्द्रपाल, सोनू सिंह, मोनू सिंह, लऽविंदर सिंह, गरजंत सिंह, हरभजन सिंह, अनिल गुप्ता, चेतन प्रकाश, जितेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, रामवती, अमरजीत कौर, किरन, शांति, मीना, चमेली देवी, कमलादेवी आदि शामिल थे
रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने खेड़ा बस्ती में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी साथ ही लोगों को नई नजूल नीति के बारे में जानकारी देते हुए नीति का लाभ उठाने का आहवान किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल नीति का शासनादेश जारी हो गया है। जिसका लाभ रूद्रपुर के 22 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल नीति के तहत 50 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड निःशुल्क प्रफीहोल्ड कराये जायेंगे। विधायक ने कहा कि अब तक लोगों को नजूल भूमि से हटाये जाने का खतरा मंडराता था । नजूल भूमि पर प्रापर्टी होने के बाद भी लोगों को बैंक से )ण आदि की सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब मालिकाना हक मिलने से लोगों को बैंकों से )ण की सुविधा भी मिल पायेगी। विधायक ठुकराल ने बताया कि नजूल भूमि प्रफीहोल्ड कराने के लिए लाभार्थी को राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, गृहकर रसीद, बिजली बिल, पट्टा प्रपत्र, रजिस्ट्री बैनामा और 9 नवम्बर 2011 से पहले का रिकार्ड आदि दस्तावेज देने होंगे। जिसके आधार पर भूखण्ड का मालिकाना हक दिया जायेगा।
श्री ठुकराल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आम जनता के सहयोग के लिए हर समय तत्पर हैं। जो भी दिक्कत आयेगी उसे दूर किया जायेगा। इस दौरान अनन्त राम पाल, राम प्रकाश गुप्ता, रीत राम, आकाश, अर्जुन, कृष्ण पाल यादव, पप्पू यादव, मिढइ्र लाल, सत्यप्रकाश शास्त्री, डा. रवि, सुभाष रस्तौगी, राम प्रसाद, कृष्ण कुमार सिंह, शंकर लाल यादव, मुकेश यादव, जयप्रकाश यादव, सूर्यनाथ सिंह, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेन्द्र सिंह , मुकेश, हरदयाल राठौर, संतोष कुमार, शैला देवी, राम प्रसाद, रूप चन्द्र, मुकेश कुमार, विवजीत मलिक आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment