रूद्रपुर। ग्राम लंबाखेड़ा में विधायक राजकुमार ठुकराल व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज ने राज्य योजना के अंतर्गत 500 मीटर सड़क निर्माण का पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का फूल मालाओं जो स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। श्री ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ साथ अन्य बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। श्री ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति क पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
गांवों में बहुद्देशीय शिविर लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी। श्री ठुकराल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जनभावनाओं के अनुरूप अब इस सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास तेज होगा।
इस अवसर पर पंकज बठला, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, अंकुश शर्मा,लोकेश बाबू, दिनेश, चरन सिंह, मिडाई लाल, ध्यान सिंह श्यामवीर, विक्की, मनोज, सुरेन्द्र सिंह,सुभाष, रवि, रामपाल, इंदल, मटरू लाल, गुरपाल, छोटे लाल, महिपाल, रामफल, मोर सिंह, रिंकू, तीर सिंह, किरन पाल, छत्तरपाल, रामपाल, गुरूबाल, सुकुश, गुलाब हुसैन, रिजवान, रहीश, जाकिर लाला, सादाब हुसैन, खलील, बंटी, रफराज, आयाज, तौफीक,एहसान, जाकिर, अजीम नवी अहमद, इरशाद, शरीफ आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment