रूद्रपुर ।
ग्राम भगवानपुर से डेरा तक के एक किमी मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार ठुकराल से मुलाकात कर शीघ्र मार्ग निर्माण की मांग की। जिस पर विधायक ठुकराल ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क का निर्माण शुरू किया जायेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों मे सड़कों का जाल बिछा रही है। रूद्रपुर विधानसभा में अधिकांश सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है कुछ सड़कों का निर्माण होना है जिसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गये हैं जल्द ही अन्य सड़कों काभी निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर श्याम सुंदर, निखिल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, चन्द्रशेखर, रोहित कुमार सुमरी, ज्ञानमती, परिमल रानी, नरेंद्र सिंह, भुवेश गुप्ता,पियूष, उमर सिंह, मनती, मेजर सिंह, कपूर चंद, अजय गौड, राकेश जोशी, कुलदीप, सोनू, निशान सिंह, दीप कोर, हरबंस कोर, प्रेम कौर, सुरजीत कौर, सुरेन्द्र कौर, हंसनाथ, संदीप, दर्शन सिंह, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुरदेव सिंह, सूरज , रवि सोभावती, पवन, नूर मोहम्मद, कमल जोशी, नरेन्द्र सिंह, भूपेश गुप्ता, गोलू पाण्डेय, गुरूदीप सिंह आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
रूद्रपुर । विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री ठुकराल ने ग्रामीणों से आगामी 30 दिसम्बर को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में पहुंचने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि प्रधान मंत्री की हल्द्वानी में आहूत रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रधान मंत्री तीस दिसम्बर को प्रस्तावित रैली में करोड़ों रूपये की योजनाओं का िशलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इस रैली में रूद्रपुर से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनेंगे। विधायक ठुकराल ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रधान मंत्री की यह रैली भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभायेगी। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाला साबित होगा। इस दौरान श्याम सुंदर, निखिल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, चन्द्रशेखर, रोहित कुमार सुमरी, ज्ञानमती, परिमल रानी, नरेंद्र सिंह, भुवेश गुप्ता,पियूष, उमर सिंह, मनती, मेजर सिंह, कपूर चंद, अजय गौड, राकेश जोशी, कुलदीप, सोनू, निशान सिंह, दीप कोर, हरबंस कोर, प्रेम कौर, सुरजीत कौर, सुरेन्द्र कौर, हंसनाथ, संदीप, दर्शन सिंह, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुरदेव सिंह, सूरज , रवि सोभावती, पवन, नूर मोहम्मद, कमल जोशी, नरेन्द्र सिंह, भूपेश गुप्ता, गोलू पाण्डेय, गुरूदीप सिंह आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment